पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सरकार के प्रमुख के तौर पर देश की सेवा के 25 साल पूरे होने पर मिली हार्दिक शुभकामनाओं के लिए इथियोपिया के संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य के प्रधानमंत्री श्री अबी अहमद अली का आभार व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री अबी अहमद अली को एक और कार्यकाल के लिए पद संभालने पर बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।
श्री मोदी ने पिछले साल दिसंबर में अपनी इथियोपिया यात्रा और नई दिल्ली में प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के साथ हाल ही में हुई मुलाकात को खुशी के साथ याद किया। उन्होंने कहा कि भारत इथियोपिया के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी को बहुत महत्व देता है और सहयोग तथा दोस्ती को और गहरा करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्सुक है।
श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा;
“प्रधानमंत्री अबी अहमद अली, आपकी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। मैं भी आपको एक और कार्यकाल के लिए पद संभालने पर बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।
मैं पिछले साल दिसंबर में अपनी इथियोपिया यात्रा और नई दिल्ली में हमारी हालिया मुलाकात को खुशी के साथ याद करता हूं। भारत इथियोपिया के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी को बहुत महत्व देता है और मैं हमारे सहयोग और दोस्ती को और गहरा करने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्सुक हूं।
@AbiyAhmedAli”
Thank you, Prime Minister Abiy Ahmed Ali, for your warm wishes. I also extend my congratulations and best wishes on your assumption of office for another term. I fondly recall my visit to Ethiopia last December and our recent meeting in New Delhi. India greatly values its Strategic Partnership with Ethiopia and I look forward to working closely with you to further deepen our cooperation and friendship. @AbiyAhmedAli
— Narendra Modi (@narendramodi) October 8, 2026
***
पीके/केसी/आरटी/एनएस/एसएस