Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने सिस्‍टर निर्मला के निधन पर दु:ख व्‍यक्‍त किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने सिस्‍टर निर्मला के निधन पर दु:ख व्‍यक्‍त किया है। अपने शोक संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा सिस्‍टर निर्मला का जीवन गरीबों और वंचितों की देखभाल के लिए समर्पित था। उनके निधन से मुझे गहरा दु:ख पहुंचा है। ईश्‍वर उनकी आत्‍मा को शांति प्रदान करे। मैं सिस्‍टर निर्मला के निधन पर मिशनरीज ऑफ चैरिटीज परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्‍यक्‍त करता हूं।