Search

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने 2018 के एशियन पैरा गेम्‍स के पदक विजेताओं को बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी आज 2018 के एशियन पैरा गेम्‍स के पदक विजेताओं से मिलें और उन्‍हें बधाई दी।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने विभिन्‍न स्‍पर्धाओं में खिलाडि़यों द्वारा पदक जीतने पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की। खिलाडि़यों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सफलता में उनके मनोबल की अहम भूमिका रही है। प्रधानमंत्री ने वैश्विक स्‍तर पर भारत की प्रतिष्‍ठा बढ़ाने में योगदान के लिए उन्‍हें बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने पदक विजेता खिलाडि़यों के प्रशिक्षकों की भी सराहना की।

उन्‍होंने एथलीटों से कहा कि वे अपना उत्‍साह बनाये रखे और इससे भी अधिक ऊंचाइयां छूने के लिए परिश्रम करें।