Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने असम के सिलचर में विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास समारोह में अपने भाषण की कुछ झलकियाँ साझा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने असम के सिलचर में विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास समारोह में अपने भाषण की कुछ झलकियाँ साझा की


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज असम के सिलचर में कई विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन की झलकियाँ साझा की। सभा को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अपनी संस्कृति और जीवंतता के लिए प्रसिद्ध बराक घाटी का दौरा करना उनके लिए हमेशा एक बेहद खास अनुभव होता है।

श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट की एक श्रृंखला में कहा:  

आज जिस शिलांग-सिलचर हाई-स्पीड कॉरिडोर का भूमि पूजन हुआ है, वह सिलचर को मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा से कनेक्ट करेगा। इसका फायदा असम सहित पूरे नॉर्थ ईस्ट के हमारे किसान भाई-बहनों को भी होगा।

बीते एक दशक में हमारी सरकार के प्रयासों से असम में नेक्स्ट जेनरेशन टेक्नोलॉजी से जुड़ा इकोसिस्टम और टैलेंट तैयार हो रहा है। इसके साथ ही मेडिकल एजुकेशन का सशक्त नेटवर्क बनने से यहां के युवाओं के सामने अवसरों का नया आसमान खुला है।

सिलचर में अपार संख्या में आए असम के अपने परिवारजनों का उत्साह बताता है कि डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों में उनका अटूट विश्वास है।

***

पीके/केसी/पीपी/आर