Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री बालेंद्र शाह को नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री बालेंद्र शाह जी को नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण पर हार्दिक बधाई दी है। श्री मोदी ने कहा, “आपका पदभार ग्रहण करना नेपाल की जनता द्वारा आप पर किए गए विश्वास को दर्शाता है।श्री मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत और नेपाल के बीच मित्रता और सहयोग नई ऊंचाइयां छुएगा, जो दोनों देशों की जनता के पारस्परिक हित में होगा।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा:

नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर बालेंद्र शाह जी को हार्दिक बधाई!

आपका कार्यभार संभालना नेपाल की जनता द्वारा आपके नेतृत्व में भरोसे को जताता है। मुझे विश्वास है कि हम मिलकर भारतनेपाल की मित्रता और सहयोग को एक नई ऊंचाई पर ले जाएंगे, जो दोनों देशों के लोगों के पारस्परिक हित में है।

@ShahBalen

****

पीके/केसी/एमकेएस/डीए