Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नारी शक्ति के सामर्थ्य और योगदान को रेखांकित करने वाला एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हमारी नारी शक्ति एक सशक्त भारत की पहचान है। उन्होंने कहा कि देश की माताएं, बहनें और बेटियां अपने अटूट संकल्पशक्ति, निष्ठा और सेवाभाव से आज हर क्षेत्र में भारतवर्ष का गौरव बढ़ा रही हैं।

प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया-

“देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या ।

तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या नताः स्म विदधातु शुभानि सा नः ।।”

यह श्लोक अंबिका का आह्वान करता है—जिन देवी ने अपनी शक्ति से इस संपूर्ण जगत को व्याप्त किया है और जो समस्त देवताओं की शक्तियों के समूह का साक्षात् स्वरूप हैं, उन समस्त देवताओं और महर्षियों द्वारा पूजनीया अंबिका को हम भक्तिपूर्वक नमस्कार करते हैं। वे जगदम्बा हमारा कल्याण करें।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स(X) पर लिखा;

“हमारी नारी शक्ति सशक्त भारत की पहचान है। देश की माताएं-बहनें और बेटियां अपनी अटूट संकल्पशक्ति, निष्ठा और सेवाभाव से आज हर क्षेत्र में भारतवर्ष का गौरव बढ़ा रही हैं।

देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या ।

तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या नताः स्म विदधातु शुभानि सा नः।।”

***

पीके/केसी/पीकेपी