Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक के बेंगलुरु में दीवार गिरने से हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक के बेंगलुरु में दीवार गिरने से हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ है और उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जबकि घायलों को 50,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा:

“कर्नाटक के बेंगलुरु में दीवार गिरने से हुई यह दुर्घटना दु:खद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

पीएमएनआरएफ से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी”

***

पीके/केसी/पीकेपी