Search

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई पैरा खेलों में  रजत पदक जीतने पर कपिल कुमार को बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई पैरा खेल 2026 में पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल एस-10 स्पर्धा में आज शानदार समय निकालते हुए रजत पदक जीतने पर कपिल कुमार को बधाई दी।

श्री मोदी ने कहा कि कपिल की सहनशक्ति, समर्पण और दृढ़ संकल्प ने उन्हें पोडियम पर एक योग्य स्थान दिलाया है। श्री मोदी ने इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए कपिल को हार्दिक बधाई दी और भविष्य में भी उनकी निरंतर सफलता की कामना की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा:

“कपिल कुमार ने एशियाई पैरा खेल 2026 में पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल एस-10 स्पर्धा में शानदार समय निकालते हुए रजत पदक जीता है। कपिल की सहनशक्ति, समर्पण और दृढ़ संकल्प ने उन्हें पोडियम पर एक योग्य स्थान दिलाया है। इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए कपिल को हार्दिक बधाई। उनकी निरंतर सफलता की कामना करता हूँ: PM @narendramodi”

***

पीके/केसी/आरटी/एमकेएस/