प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने धनतेरस के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री ने प्रार्थना की कि भगवान धन्वंतरि का आशीर्वाद सभी के जीवन को सुख, शांति और अच्छे स्वास्थ्य से रोशन करे। उन्होंने यह भी कामना की कि हर परिवार में सदैव खुशियां और उत्साह बना रहे।
श्री मोदी ने आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि से प्रार्थना की और सभी के कल्याण के लिए आशीर्वाद मांगा।
श्री मोदी ने संस्कृत सुभाषितम साझा करते हुए, ‘एक्स’ पर लिखा-
“सभी देशवासियों को धनतेरस की अनंत शुभकामनाएं। भगवान धन्वन्तरि की दिव्य कृपा से सभी का जीवन सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य से सदैव आलोकित रहे। हर परिवार में उमंग और आनंद का अखंड दीप प्रज्ज्वलित रहे, यही मंगलकामना है।
नमामि धन्वन्तरिमादिदेवं सुरासुरैर्वन्दितपादपद्मम्।
लोके जरारुग्भयमृत्युनाशं दातारमीशं विविधौषधीनाम्॥”
सभी देशवासियों को धनतेरस की अनंत शुभकामनाएं। भगवान धन्वन्तरि की दिव्य कृपा से सभी का जीवन सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य से सदैव आलोकित रहे। हर परिवार में उमंग और आनंद का अखंड दीप प्रज्वलित रहे, यही मंगलकामना है।
नमामि धन्वन्तरिमादिदेवं सुरासुरैर्वन्दितपादपद्मम्।
लोके जरारुग्भयमृत्युनाशं दातारमीशं विविधौषधीनाम्॥
— Narendra Modi (@narendramodi) November 6, 2026
***
केपी/केसी/आरटी/एचएन/एचबी
सभी देशवासियों को धनतेरस की अनंत शुभकामनाएं। भगवान धन्वन्तरि की दिव्य कृपा से सभी का जीवन सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य से सदैव आलोकित रहे। हर परिवार में उमंग और आनंद का अखंड दीप प्रज्वलित रहे, यही मंगलकामना है। नमामि धन्वन्तरिमादिदेवं सुरासुरैर्वन्दितपादपद्मम्। लोके जरारुग्भयमृत्युनाशं दातारमीशं विविधौषधीनाम्॥
— Narendra Modi (@narendramodi) November 6, 2026