Search

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने गोवर्धन पूजा पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। सभी के लिए सुख, सौभाग्य और समृद्धि की कामना करते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पवित्र त्योहार सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा। भगवान श्री कृष्ण के सम्मान में उन्‍होंने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने एक्स पोस्‍ट में लिखा;

“सभी देशवासियों को गोवर्धन पूजा की बहुत–बहुत शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। सभी के सुख, सौभाग्य और समृद्धि का विस्तार हो, यही मंगलकामना है।

आभीरनगरीप्राणप्रियं सत्यपराक्रमम् ।
स्वभृत्यभयभेत्तारं गोवर्धनधरं भजे ॥“

मैं गोवर्धन पर्वत को उठाने वाले,ब्रजवासियों के प्रिय,अदम्य पराक्रम के धनी तथा अपने भक्तों के सभी भय दूर करने वाले भगवान श्रीकृष्ण की वंदना करता हूं।

 

 

***

पीके/केसी/आरटी/एचएन/एसके