Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

ब्रिक्स सहयोग के दो दशक पूरे होने के उपलक्ष्य में स्मारक डाक टिकट जारी


ब्रिक्स के दो दशक पूरे होने के उपलक्ष्य में, 12 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान दो स्मारक डाक टिकट जारी किए गए।

“ब्रिक्स: टू डिकेड्स ऑफ कोऑपरेशन, 2006–2026” / “ब्रिक्स: सहयोग के दो दशक, 2006–2026” लिखे हुए इस स्मारक डाक टिकट के माध्यम से बातचीत और सहयोग के एक महत्वपूर्ण मंच के तौर पर ब्रिक्स के विकास का उत्सव मनाया जा रहा है।

ये दोनों डाक टिकट भारत की 2026 की ब्रिक्स की अध्यक्षता की प्राथमिकताओं को भी दर्शाते हैं, जिसकी थीम है: “सुदृढ़ता, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण।”

जहां पहला डाक टिकट आपसी सम्मान, समझ और एकजुटता की भावना वाले एक मंच के तौर पर ब्रिक्स के उभरने को दर्शाता है, वहीं दूसरा डाक टिकट भारत की अध्यक्षता के ‘मानवता सबसे पहले’ और ‘जन केन्द्रित’ विजन एवं लोगो को दर्शाता है।

**********

पीके/केसी/आर