Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

मंत्रिमंडल ने इंस्‍टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटैंट्स ऑफ इंडिया और साउथ अफ्रीकन इंस्‍टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटैंट्स के बीच आपसी मान्‍यता समझौते को मंजूरी दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने इंस्‍टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटैंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) और साउथ अफ्रीकन इंस्‍टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटैंट्स (एसएआईसीए) के बीच आपसी मान्‍यता समझौते को मंजूरी दी है। 

ब्‍यौरा :

लेखा ज्ञान के उन्‍ययन, पेशेवर एवं बौद्धिक विकास, उनकी संख्‍या में वृद्धि एवं भारत और दक्षिण अफ्रीका में लेखांकन पेशे के विकास में सकारात्‍मक योगदान के लिए आपसी सहयोग ढांचे की स्‍थापना के लिए आईसीएआई और एसएआईसीए के बीच आपसी मान्‍यता समझौते (एमआरए) के संदर्भ में मंत्रिमंडल ने यह मंजूरी दी है।

यह समझौता:

1. मौजूदा आईसीएआई योग्‍यता के साथ स्‍थानीय लेखांकन योग्‍यता में भारतीय लेखांकन पेशेवरों को मान्‍यता मुहैया कराएगा, जिससे दक्षिण अफ्रीकी बाजारों में उनके लिए पेशेवर अवसर बढ़ेंगे।

2. इन दोनों लेखा संस्‍थानों के बीच कामकाजी संबंधों को मजबूत करेगा।

3. दोनों देशों के बीच लेखा पेशेवरों की आवाजाही को रफ्तार देगा, जिससे दोनों देशों में लघु एवं मझोले उद्यमों को एक नई दिशा मिलेगी। 

फायदें

रणनीतिक तौर पर एसएआईसीए के साथ करीबी संबंधों को बरकरार रखना आईसीएआई के लिए काफी महत्‍वपूर्ण है, क्‍योंकि इससे संस्‍थान को अफ्रीकी क्षेत्र में आईसीएआई ब्रांड को मजबूती देने और सदस्‍यों की संख्‍या बढ़ाने में मदद मिलेगी। पिछले कुछ वर्षों के दौरान विकसित हुए संबंधों की प्रकृति रणनीतिक एवं आपसी हितों को साधने है। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंटों के लिए एमआरए उस क्षेत्र में बेहतर रोजगार की संभावनाएं मुहैया करा सकती है। साथ ही भारत से चार्टर्ड अकाउंटेंटों की आवाजाही भी बढ़ेगी।

पृष्‍ठभूमि:

आईसीएआई भारतीय संसद द्वारा पारित कानून ‘चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एक्‍ट 1949’ के तहत स्‍थापित एक वैधानिक संस्‍था है। इसकी स्‍थापना भारत में चार्टर्ड अकाउंटेंसी के पेशे को विनियमित करने के लिए की गई है। एसएआईसीए दक्षिण अफ्रीका की अग्रणी लेखा संस्‍था है और वह विश्‍व के अग्रणी संस्‍थाओं में से एक है।