Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

मंत्रिमंडल ने न्‍यायिक सहयोग के क्षेत्र में भारत और जांबिया के बीच समझौता ज्ञापन को स्‍वीकृति दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केंद्रीयमंत्रिमंडल ने न्‍यायिक सहयोग के क्षेत्र में भारत और जांबिया के बीच समझौता ज्ञापन को स्‍वीकृति दे दी है।

हाल के वर्षों में भारत और जांबिया के बीच साम‍ाजिक,सांस्‍कृतिक और वाणिज्‍यक संबंध सार्थक दिशा में विकसित हुए हैं। न्‍याय के क्षेत्र में सहयोग समझौते पर हस्‍ताक्षर से दोनों देशों के बीच बेहतर संबंध और मजबूत होंगे और न्‍यायिक सुधारों को नई दिशा मिलेगी।