पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने महात्मा गांधी प्रवासी सुरक्षा योजना (एमजीपीएसवाई) को बंद करने की मंजूरी दी है। इसे 2012 में शुरू किया गया था ताकि इमिग्रेशन चेक रिक्वायर्ड (ईसीआर) देशों में रोजगार के लिए विदेश जाने वाले ईसीआर श्रेणी के श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा संबंधी समस्याओं को निपटाया जा सके।
एमजीपीएसवाई के तहत सदस्यता काफी कम थी और एक साल से अधिक समय से कोई नई सदस्यता नहीं ली गई थी। इसलिए प्रशासनिक एवं रिकॉर्ड रखने संबंधी खर्च के मद्देनजर इस बंद करना अपरिहार्य हो गया था।