पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने यमेथिन, म्यांमार स्थित महिला पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र के उन्नयन संबंधी समझौता ज्ञापन (एमओयू) को अपनी कार्येतर मंजूरी प्रदान कर दी है। इस एमओयू पर 6 सितम्बर, 2017 को हस्ताक्षर हुए थे।
इस एमओयू में भारत सरकार से तकनीकी एवं वित्तीय सहायता के साथ म्यांमार सरकार की क्षमताओं में और वृद्धि के लिए यमेथिन महिला पुलिस प्रशिक्षण केंद्र का उन्नयन किया जाना शामिल है।