Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

मंत्रिमंडल ने हिन्‍दुस्‍तान वेजीटेबल आयल्‍स कार्पोरेशन लिमिटेड के स्‍वामित्‍व वाली भूमि परिसंपत्तियों के आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय को हस्‍तांतरण को मंजूरी दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हिन्‍दुस्‍तान वेजीटेबल आयल्‍स कार्पोरेशन लिमिटेड (एचवीओसी) के स्‍वामित्‍व वाली समस्‍त भूमि परिसंपत्तियों को समुचित उपयोग/निपटान के लिए आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय अथवा इसकी अधिकृत एजेंसी को हस्‍तांतरण करने के लिए अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है।

एचवीओसी की भूमि परिसंपत्तियों के हंस्‍तातरण की एवज में, एचवीओसी द्वारा सरकार से लिए गए समस्‍त ऋणों एवं उस पर ब्‍याज की सम्‍पूर्ण देयताओं को बट्टे खाते डाल दिया जाएगा। सरकार ने विभिन्‍न न्‍यायालयों/न्‍यायाधिकरणों/प्राधिकरणों में लंबित मामलों के फलस्‍वरूप भविष्‍य में उत्‍पन्‍न होने वाली सभी आकस्मिक देयताओं को भी ध्‍यान में रखा गया है।

सात शहरों में स्थित यह भूमि अनेक वर्षों से बिना किसी इस्‍तेमाल के पड़ी हुई है। आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय को इन परिसंपत्तियों के हस्‍तांतरण से इस भूमि को सार्वजनिक उद्देश्‍य के लिए इस्‍तेमाल किया जा सकेगा। इससे एचवीओसी, जो कि परिसमापन के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र का एक रूग्‍ण उपक्रम है, को शीघ्र बंद करने में सुविधा होगी।