पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द मोदी को आज यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री माननीय ऋषि सुनक का एक टेलीफोन कॉल आया।
प्रधानमंत्री सुनक ने आम चुनावों में सफलता के लिए प्रधानमंत्री को बधाई दी और ऐतिहासिक तीसरे कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री सुनक को उनकी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया तथा विभिन्न क्षेत्रों में भारत-यूनाइटेड किंगडम व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए काम करना जारी रखने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।
प्रधानमंत्री ने यूनाइटेड किंगडम में आगामी चुनावों के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।
***
एमजी / एआर / आर / डीए