Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

सर्बिया के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

सर्बिया के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की


सर्बिया के राष्ट्रपति श्री अलेक्जेंडर वुसिक ने आज दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की।

दोनों नेताओं ने रक्षा, विनिर्माण, डिजिटल सार्वजनिक  अवसंरचना, उर्वरक और आधारभूत संरचना जैसे क्षेत्रों में सहयोग को सुदृढ़ करने पर चर्चा की।

श्री मोदी ने एक्‍स पर अलग-अलग पोस्ट में लिखा:

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक से मुलाकात की। हमने रक्षा, विनिर्माण, विकास नीति, उर्वरक और अवसंरचना जैसे क्षेत्रों में सहयोग को सुदृढ़ करने पर चर्चा की। भारत और सर्बिया कई वर्षों से मिलकर काम कर रहे हैं और मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में हमारे संबंध और मजबूत होंगे।

@avucic

Sastao sam se sa predsednikom Aleksandrom Vučićem na marginama Samita o uticaju veštačke inteligencije u Delhiju. Razgovarali smo o načinima za produbljivanje saradnje u oblastima kao što su odbrana, proizvodnja, Demokratska revolucionarna institucija (DPI), đubriva i infrastruktura. Indija i Srbija godinama tesno sarađuju i uveren sam da će naše veze dobiti još veći zamah u budućnosti.

@avucic

***

पीके/केसी/जेके/वाईबी