Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

स्‍वास्‍थ्‍य एवं चिकित्‍सा के क्षेत्र में भारत और सेनेगल के बीच एमओयू को मंत्रिमंडल की मंजूरी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने स्‍वास्‍थ्‍य एवं चिकित्‍सा के क्षेत्र में भारत और सेनेगल के बीच सहमति ज्ञापन (एमओयू) पर हस्‍ताक्षर के लिए अपनी मंजूरी दे दी है।

दोनों पक्षों के बीच सहयोग के प्रमुख क्षेत्र नि‍म्‍नलिखित होंगे:

एकीकृत रोग निगरानी,
चिकित्‍सा अनुसंधान,
आपात राहत,
अस्‍पताल प्रबंधन,
ड्रग्‍स एवं औषधि उत्‍पाद/अस्‍पताल उपकरण,
पारंपरिक औषधि,
एड्स नियंत्रण और
आपसी हित का कोई अन्‍य क्षेत्र।

सहयोग का विस्‍तृत ब्‍यौरा तैयार करने और इस एमओयू के कार्यान्‍वयन की निगरानी करने के लिए एक कार्य समूह का गठन किया जाएगा।