Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आईएनएस अग्रय, आईएनएस दुनागिरी और आईएनएस संशोधक के त्रि-कमीशनिंग समारोह में अपने संबोधन की झलकियाँ साझा कीं

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आईएनएस अग्रय, आईएनएस दुनागिरी और आईएनएस संशोधक के त्रि-कमीशनिंग समारोह में अपने संबोधन की झलकियाँ साझा कीं


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कोलकाता, पश्चिम बंगाल में आईएनएस अग्रय, आईएनएस दुनागिरी और आईएनएस संशोधक के त्रि-कमीशनिंग समारोह में अपने संबोधन की झलकियां साझा की हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर किए गए पोस्टों की एक श्रृंखला में कहा;

“जिस देश का समुद्री सामर्थ्य जितना मजबूत होगा, उसका आर्थिक और रणनीतिक प्रभाव भी उतना ही सशक्त होगा। भारत इसके लिए स्वयं को तैयार कर रहा है।”

“भारतवर्ष की शक्ति की पहचान आत्मनिर्भरता में है और जिस दिन हम निर्माता होंगे, उस दिन निर्णायक भी होंगे।”

“भारत आज अपने पूरे मैरीटाइम इकोसिस्टम को सशक्त बना रहा है। इससे व्यापार की लागत कम हुई है, उद्योगों को नई गति मिली है और तटीय क्षेत्रों में नए-नए अवसर बन रहे हैं।”

“वर्ष 2014 के बाद से हमने नीतियों के स्तर पर बड़े रिफॉर्म किए हैं। इससे रक्षा उत्पादन तेजी से बढ़ने के साथ ही हमारा डिफेंस एक्सपोर्ट भी अभूतपूर्व गति से बढ़ा है।”

***

पीके/केसी/पीकेपी