प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अनुज श्रीवत्री के शतरंज का प्रतिष्ठित खिताब हासिल करने के बाद आज भारत में शतरंज ग्रैंडमास्टरों की संख्या एक सौ तक पहुंचने की ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त होने की सराहना की।
प्रधानमंत्री ने इस उपलब्धि को असाधारण बताते हुए अनुज श्रीवत्री को भारत का 100वां शतरंज ग्रैंडमास्टर बनने पर बधाई दी और इसे अद्भुत सफलता बताया। उन्होंने कहा कि भारत का 100 ग्रैंडमास्टर तक पहुंचना उल्लेखनीय उपलब्धि है जो देश के खिलाड़ियों की अपार प्रतिभा, समर्पण और उनके कठिन परिश्रम के साथ–साथ युवाओं के बीच शतरंज की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाती है।
प्रधानमंत्री ने देश के विभिन्न भागों से उभरती युवा शतरंज प्रतिभाओं को वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बनाते हुए देखकर प्रसन्नता व्यक्त की और आशा जताई है कि यह उपलब्धि कई और युवाओं को शतरंज अपनाने और उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर साझा किए गए पोस्ट में लिखा है:
“भारत ने शतरंज में शतक जमा दिया है!”
यह असाधारण है, है ना?
भारत में अब एक सौ शतरंज ग्रैंडमास्टर हैं!
भारत का 100वां शतरंज ग्रैंडमास्टर बनने पर अनुज श्रीवत्री को हार्दिक बधाई! यह अद्भुत उपलब्धि है।
भारत का 100 ग्रैंडमास्टर तक पहुंचना उल्लेखनीय उपलब्धि है जो हमारे खिलाड़ियों की अपार प्रतिभा, समर्पण और कठिन परिश्रम के साथ–साथ हमारे युवाओं के बीच शतरंज की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाती है।
देश के विभिन्न भागों से युवा शतरंज प्रतिभाओं को उभरते हुए और वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बनाते हुए देखना विशेष रूप से उत्साहजनक है।
आशा है कि यह उपलब्धि कई और युवाओं को शतरंज खेलने और उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी।
India has hit a century in chess!
Exceptional isn’t it?
India is now home to a hundred chess Grandmasters!
Congratulations to Anuj Shrivatri on becoming India’s 100th Chess Grandmaster! What a wonderful achievement it is.
India reaching 100 Grandmasters is a remarkable milestone that reflects the immense talent, dedication and hard work of our players as well as the growing popularity of chess among our youth.
It is particularly heartening to see young chess talents emerging from different parts of the country and making their mark on the global stage.
May this achievement inspire many more youngsters to take up chess and pursue excellence.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 10, 2026
***
पीके/केसी/आरटी/केके/ओपी
India has hit a century in chess! Exceptional isn’t it? India is now home to a hundred chess Grandmasters! Congratulations to Anuj Shrivatri on becoming India’s 100th Chess Grandmaster! What a wonderful achievement it is. India reaching 100 Grandmasters is a remarkable milestone that reflects the immense talent, dedication and hard work of our players as well as the growing popularity of chess among our youth. It is particularly heartening to see young chess talents emerging from different parts of the country and making their mark on the global stage. May this achievement inspire many more youngsters to take up chess and pursue excellence.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 10, 2026