Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने सीएमए सीजीएम के चेयरमैन और सीईओ श्री रोडोल्फ सादे के साथ समुद्री कनेक्टिविटी और सहयोग के अवसरों पर बातचीत की

प्रधानमंत्री ने सीएमए सीजीएम के चेयरमैन और सीईओ श्री रोडोल्फ सादे के साथ समुद्री कनेक्टिविटी और सहयोग के अवसरों पर बातचीत की


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने सीएमए सीजीएम के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) श्री रोडोल्फ सादे के साथ समुद्री परिवहन, जहाजरानी के वैश्विक रुझानों और भारत के तेजी से बढ़ते समुद्री क्षेत्र में उभरते अवसरों के बारे में सार्थक बातचीत की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री सादे के साथ उनकी जलपोत और कंटेनर निर्माण, समुद्री क्षेत्र में डिजिटल नवोन्मेष तथा लॉजिस्टिक्स और कौशल विकास में सहयोग बढ़ाने के अवसरों के बारे में बातचीत हुई।

श्री मोदी ने कहा कि भारत की विस्तार लेती बंदरगाह अवसंरचना समुद्री क्षेत्र के वैश्विक अग्रणियों के लिए नए अवसर प्रस्तुत करती है।

श्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहाः

‘‘सीएमए सीजीएम के श्री रोडोल्फ सादे के साथ समुद्री परिवहन, जहाजरानी के वैश्विक रुझानों और भारत के तेजी से बढ़ते समुद्री क्षेत्र में उभरते अवसरों के बारे में सार्थक बातचीत की।

जलपोत और कंटेनर निर्माण, समुद्री क्षेत्र में डिजिटल नवोन्मेष तथा लॉजिस्टिक्स और कौशल विकास में सहयोग बढ़ाने के अवसरों के बारे में बातचीत हुई।

भारत की विस्तार लेती बंदरगाह अवसंरचना समुद्री क्षेत्र के वैश्विक अग्रणियों के लिए नए अवसर प्रस्तुत करती है।

@cmacgm”

***

पीके/केसी/एसके/एसएस