Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने एशियाई खेलों में पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर गुलवीर सिंह को बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज आइची-नागोया में आयोजित एशियाई खेलों की पुरुषों की 10,000 मीटर स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर गुलवीर सिंह को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि इस प्रतियोगिता में इससे पहले जीते कांस्य पदक के बाद, वह पोडियम पर लगातार देश का मान बढ़ा रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना की और कहा कि उनका यह समर्पण और निरंतर प्रगति भारत के युवा डिस्टेंस रनर्स को प्रेरित करेगी।

एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री कार्यालय ने साझा किया:

“पहले कांस्य और अब आइची-नागोया में रजत पदक। गुलवीर सिंह एशियाई खेलों के पोडियम पर देश को लगातार गौरवान्वित कर रहे हैं!

पुरुषों की 10,000 मीटर स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई। उनका यह समर्पण और आगे बढ़ता प्रदर्शन भारत भर के युवा डिस्टेंस रनर्स को प्रेरित करेगी: पीएम @narendramodi”

************

पीके/केसी/आरटी/डीवी/डीए