पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज मनप्रीत कौर को एशियाई खेलों की शॉट पुट स्पर्धा में उनके शानदार प्रदर्शन और कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने उनके शानदार थ्रो की सराहना की और उन्हें भविष्य की निरंतर सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री कार्यालय ने लिखा:
“मनप्रीत कौर द्वारा शॉट पुट में शानदार प्रदर्शन!
उनके शानदार थ्रो ने उन्हें एशियाई खेलों में कांस्य पदक दिलाया है। मनप्रीत को बहुत-बहुत बधाई! भविष्य में उनकी निरंतर सफलता के लिए शुभकामनाएं: पीएम @narendramodi”
A fine effort in shot put by Manpreet Kaur!
Her impressive throw has earned her a Bronze medal at the Asian Games. Congratulations, to Manpreet! Wishing her continued success: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) September 25, 2026
************
पीके/केसी/आरटी/डीवी/डीए