पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों के 4×400 मीटर मिक्स्ड रिले दौड़ में रजत पदक जीतने पर मनु टीएस, पूवम्मा एमआर, विशाल टीके और विद्या रामराज को बधाई दी और उनके असाधारण प्रदर्शन की सराहना की।
प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी गति, तालमेल और दृढ़ संकल्प ने दौड़ को रोमांचक बना दिया और भारतीय एथलेटिक्स के लिए यह गौरवपूर्ण क्षण साबित हुआ। श्री मोदी ने आशा जताई कि भविष्य में वे और अधिक सफलता प्राप्त करेंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा:
“हमारी मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले टीम का असाधारण प्रदर्शन!
एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने पर मनु टीएस, पूवम्मा एमआर, विशाल टीके और विद्या रामराज को हार्दिक बधाई। उनकी गति, तालमेल और दृढ़ संकल्प ने दौड़ को रोमांचक बना दिया और भारतीय एथलेटिक्स के लिए यह एक गौरवपूर्ण क्षण साबित हुआ।
वे इसी प्रकार और अधिक ऊंचाइयों को छूते रहें”: प्रधानमंत्री @narendramodi”
An exceptional performance by our Mixed 4x400m Relay team!
Congratulations to Manu TS, Poovamma MR, Vishal TK and Vithya Ramraj on winning the Silver medal at the Asian Games. Their speed, coordination and determination made for an exciting race and a proud moment for Indian…
— PMO India (@PMOIndia) September 25, 2026
***
पीके/केसी/आरटी/बीयू/पीके