Search

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने भारत के स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन में सौर ऊर्जा की भूमिका पर एक लेख साझा किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज केंद्रीय मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी और श्री माइक ब्लूमबर्ग का एक लेख साझा किया, जिसमें बताया गया है कि कैसे भारत का स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन गति पकड़ रहा है, जिसमें सौर ऊर्जा देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में बढ़ती भूमिका निभा रही है। श्री मोदी ने कहा कि यह लेख नवीकरणीय ऊर्जा के विकास, रूफटॉप सोलर के विस्तार और भंडारण और ट्रांसमिशन में निवेश पर प्रकाश डालता है। इतना ही नहीं, यह बदलाव कैसे बिजली के बिल को कम करने, रोजगार पैदा करने और ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने में भी मदद कर रहा है।

श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया,

भारत का स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन गति पकड़ रहा है, सौर ऊर्जा देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में बढ़ती भूमिका निभा रही है।

@MikeBloomberg और केंद्रीय मंत्री श्री @JoshiPralhad ने नवीकरणीय ऊर्जा के विकास, रूफटॉप सोलर के विस्तार और भंडारण और ट्रांसमिशन में निवेश के बारे में लिखा है।

वे इस बात पर प्रकाश डालते हैं कि कैसे यह बदलाव बिजली के बिलों को कम करने, रोजगार पैदा करने और ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने में मदद कर रहा है।

***

पीके/केसी/आरटी/एसकेएस/एचबी