Search

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने एक आलेख साझा किया है कि भारत में सौर ऊर्जा का निरंतर विकास कैसे नए अवसर सृजित कर रहा है


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद जोशी का एक आलेख साझा किया है जिसमें बताया गया है कि भारत में सौर ऊर्जा का निरंतर विकास किस प्रकार नए अवसर सृजित कर रहा है। श्री मोदी ने कहा कि यह आलेख देश में सौर शक्ति का विकास पर रोशनी डालता है, जो पीएम सूर्य घर और पीएम-कुसुम जैसी पहलों से प्रेरित है।

श्री मोदी ने कहा, “उनकी इस बात पर भी नज़र है कि आगे क्या होने वाला है, सौर ऊर्जा से होने वाली खेती और ऊर्जा भंडारण से लेकर विनिर्माण और ग्रीन जॉब्स तक क्योंकि भारत अपने 500 गीगावाट अक्षय ऊर्जा लक्ष्य की तरफ काम कर रहा है।”

श्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया;

भारत में सौर ऊर्जा का विकास नए अवसर दे रहा है!

केंद्रीय मंत्री श्री @JoshiPralhad ने पीएम सूर्य घर और पीएम-कुसुम जैसी पहलों से भारत में सौर शक्ति के विकास के बारे में लिखा है।

वह यह भी देखते हैं कि आगे क्या होने वाला है, सौर ऊर्जा से होने वाली खेती और ऊर्जा संग्रहण से लेकर विनिम्राण और ग्रीन जॉब्स तक, क्योंकि भारत अपने 500 गीगावाट अक्षय ऊर्जा लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है।

***–*-

पीके/केसी/आरटी/एके/एसएस