Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

दोहरा कराधान टालने और आय पर टैक्स मामले में वित्तीय चोरी रोकने के लिए भारत और कुवैत के बीच हुए समझौते में संशोधन के प्रोटोकोल को मंजूरी दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने दोहरा कराधान टालने और आय पर टैक्स मामले में वित्तीय चोरी रोकने के लिए भारत और कुवैत के बीच हुए समझौते में संशोधन के प्रोटोकोल को मंजूरी दे दी है।

इस प्रोटोकोल में टैक्स से संबंधित मसलों पर सूचना के कारगर आदान-प्रदान के लिए अंतर्राष्ट्रीय रूप से स्वीकृत मानकों का प्रावधान है। इसमें बैंक सूचना और घरेलू कर ब्याज के बिना सूचना शामिल है। प्रोटोकोल में भारतीय निवासी के मामले में कुवैत से प्राप्त सूचना को कुवैत के सक्षम रूप से प्राधिकृत होने पर अन्य कानूनी एजेंसियों से साझा किया जा सकेगा।

भारत और कुवैत ने 2006 में दोहरा करारोपण टालने के समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।