Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने अमन सहरावत को एशियाई खेलों की पुरुष 57 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में ऐतिहासिक स्वर्ण जीतने पर बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अमन सहरावत को पुरुषों की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा में भारत के लिए अब तक का पहला एशियाई खेल स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है।

श्री मोदी ने कहा कि पिछले एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने से लेकर इस बार विजेता मंच के शिखर पर पहुंचने तक अमन सहरावत ने गजब का दृढ़ संकल्प दिखाया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय  ने ‘एक्स‘ पर पोस्ट किया:

“अमन सहरावत की एक अभूतपूर्व जीत!

उन्होंने पुरुषों की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा में भारत का पहला एशियाई खेल स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रच दिया है। पिछले एशियाई खेलों में कांस्य पदक से लेकर इस बार विजेता मंच के शिखर पर खड़े होने तक अमन ने जबरदस्त दृढ़ता का प्रदर्शन किया है। उन्हें बधाई और ढेरों शुभकामनाएं: PM@narendramodi”

*****

पीके/केसी/आरटी/एसके