ಪಿಎಂಇಂಡಿಯಾ

ಪ್ರಧಾನಮಂತ್ರಿ ಶ್ರೀ ನರೇಂದ್ರ ಮೋದಿ ಮತ್ತು ಬಾಂಗ್ಲಾದೇಶದ ಪ್ರಧಾನಮಂತ್ರಿ ಶೇಖ್ ಹಸೀನಾ ಅವರಿಂದು ಎರಡು ಯೋಜನೆಗಳ ಗುದ್ದಲಿಪೂಜೆಗಾಗಿ ವಿಡಿಯೋ ಸಂವಾದದ ಮೂಲಕ ಜಂಟಿಯಾಗಿ ಇ-ಫಲಕಗಳ ಅನಾವರಣ ಮಾಡಿದರು. ಭಾರತದ ವಿದೇಶಾಂಗ ವ್ಯವಹಾರಗಳ ಖಾತೆ ಸಚಿವೆ ಶ್ರೀಮತಿ ಸುಷ್ಮಾ ಸ್ವರಾಜ್ ಮತ್ತು ಪೆಟ್ರೋಲಿಯಂ ಮತ್ತು ನೈಸರ್ಗಿಕ ಅನಿಲ ಸಚಿವ ಶ್ರೀ ಧರ್ಮೇಂದ್ರ ಪ್ರಧಾನ್ ಅವರೂ ಈ ಪ್ರಕ್ರಿಯೆಯಲ್ಲಿ ಭಾಗಿಯಾದರು.
ಈ ಯೋಜನೆಗಳಲ್ಲಿ (ಎ) ಭಾರತ- ಬಾಂಗ್ಲಾದೇಶದ ನಡುವೆ ಗೆಳೆತನದ ಕೊಳವೆ ಮಾರ್ಗ (ಬಿ) ಢಾಕಾ – ತೊಂಗೈ-ಜೋಯ್ಡೇಬ್ ಪುರ್ ರೈಲು ಯೋಜನೆ ಸೇರಿವೆ.
ಈ ಸಂದರ್ಭದಲ್ಲಿ ಮಾತನಾಡಿದ ಪ್ರಧಾನಮಂತ್ರಿಯವರು, ಎರಡೂ ದೇಶಗಳ ನಡುವಿನ ಸಹಕಾರವು ವಿಶ್ವಕ್ಕೇ ಒಂದು ಉದಾಹರಣೆಯಾಗಿದೆ ಎಂದು ಬಣ್ಣಿಸಿದರು. ಎರಡೂ ರಾಷ್ಟ್ರಗಳು, ಭೌಗೋಳಿಕವಾಗಿ ನೆರೆಹೊರೆಯಾಗಿವೆ; ಆದರೆ ಭಾವನಾತ್ಮಕವಾಗಿ ಒಂದು ಕುಟುಂಬದಂತಿವೆ ಎಂದರು. ಪ್ರಸ್ತಾಪಿತ ಕೊಳವೆ ಮಾರ್ಗ ಬಾಂಗ್ಲಾದೇಶದ ಆರ್ಥಿಕತೆಗಷ್ಟೇ ಅಲ್ಲ, ಎರಡೂ ರಾಷ್ಟ್ರಗಳ ನಡುವಿನ ಬಾಂಧವ್ಯಕ್ಕೂ ಚೈತನ್ಯ ನೀಡಲಿದೆ ಎಂದರು. ಉದ್ದೇಶಿತ ರೈಲು ಯೋಜನೆ ಬಾಂಗ್ಲಾದೇಶದಲ್ಲಿ ರಾಷ್ಟ್ರೀಯ ಮತ್ತು ನಗರ ಸಾರಿಗೆಯನ್ನು ಬಲಪಡಿಸುವ ಪ್ರಕ್ರಿಯೆಗೆ ಕೊಡುಗೆ ನೀಡಲಿದೆ ಎಂದರು.
ಪ್ರಧಾನಮಂತ್ರಿಯವರ ಭಾಷಣದ ಪೂರ್ಣ ಪಾಠ ಈ ಕೆಳಕಂಡಂತಿದೆ:
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री, Your Excellency शेख हसीना जी,
भारत और बांग्लादेश के मंत्रीगण,
और इस सीधे प्रसारण से जुड़े सभी भारत और बांग्लादेश के साथियों,
नमस्कार।
कुछ ही दिनों के अंतराल में यह हमारी दूसरी video conference है।
हमारे संपर्क की सहजता का कारण technology नहीं है। इसके पीछे भारत-बांग्लादेश संबंधों की अबाध गति और निर्बाध प्रगति है।
भौगोलिक रूप से हम पड़ौसी देश हैं। लेकिन भावनात्मक रूप से हम परिवार हैं। एक दूसरे के सुख-दुःख में साथ देना, एक दूसरे के विकास में हाथ बंटाना, यह हमारे पारिवारिक मूल्यों की ही देन है।
पिछले कुछ वर्षों में हमारे सहयोग ने विश्व को दिखाया है कि यदि दो पड़ौसी देश ठान लें, तो क्या कुछ किया जा सकता है।
चाहे दशकों पुराने सीमा विवाद हों, या विकास सहयोग के projects, हमने सभी विषयों पर अभूतपूर्व प्रगति की है।
इस प्रगति का श्रेय, Your Excellency, मैं आपके कुशल नेतृत्व को देता हूँ। और इसके लिए आपका हार्दिक अभिनंदन भी करता हूँ।
Friends,
आज जिस भारत-बांग्लादेश मैत्री pipeline पर काम शुरू हुआ है, वह विकास के लिए आपसी सहयोग के महाकाव्य में एक नया अध्याय जोड़ेगी।
किसी भी देश के विकास के लिए ऊर्जा एक आधारभूत आवश्यकता है। और मुझे विश्वास है कि यह pipeline बांग्लादेश के महत्वाकांक्षी विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए संबल बनेगी।
ख़ास तौर पर बांग्लादेश के उत्तरी हिस्से में यह pipeline सस्ते दाम पर ऊर्जा उपलब्ध कराएगी।
बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था के साथ, हमारे संबंधों को भी यह pipeline ऊर्जावान बनाएगी।
हालांकि यह pipeline भारत की grant financing से बनाई जा रही है, लेकिन हमारे लिए हर्ष का विषय है कि काम पूरा होने पर इसे बांग्लादेश की सरकार और लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा।
इसी प्रकार आज हमने जिस railway project पर काम शुरू किया है, वह न सिर्फ़ ढाका के जन साधारण को और road traffic को राहत देगा, बल्कि freight revenue भी बढ़ाएगा।
मुझे विश्वास है कि इस railway project से बांग्लादेश के राष्ट्रीय और शहरी transport को सुधारने की मुहिम में भी सहायता मिलेगी।
Your Excellency,
आपका vision है कि हमारे बीच 1965 के पहले की connectivity बहाल हो। इससे हमें प्रेरणा मिलती है।
मुझे ख़ुशी है कि ढाका – टोंगी – जॉयदेबपुर जैसे projects हमारी connectivity को 21वीं सदी की ज़रूरतों के मुताबिक़ आकार दे रहे हैं।
मात्र 10 दिनों में हमने video conference के माध्यम से 5 projects का लोकार्पण किया है। यह गति, यह momentum, आपके मजबूत और कुशल नेतृत्व के बिना संभव नहीं था।
मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में भारत और बांग्लादेश के लोगों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हम इसी भावना से काम करते रहेंगे।
Excellency,
अपनी बात समाप्त करने से पहले मैं आपको 28 सितम्बर पर आपके जन्मदिवस के लिए हार्दिक बधाई देना चाहता हूँ।
भारत में हम सभी लोग आपकी दीर्घायु, स्वास्थ्य और सफ़लता के लिए प्रार्थना करते हैं, और आशा करते हैं कि बांग्लादेश की विकास यात्रा में और भारत-बांग्लादेश मैत्री के लिए आपका मार्गदर्शन बना रहेगा।
धन्यवाद।
*****
Furthering India-Bangladesh friendship. Watch PM @narendramodi's remarks. https://t.co/MI7kOAl9cW
— PMO India (@PMOIndia) September 18, 2018
During a programme earlier today, PM Sheikh Hasina and I, via video conference, unveiled the plaques marking the ground breaking of two important projects. These projects will add more vigour to India-Bangladesh ties. https://t.co/zAXAASGDxB
— Narendra Modi (@narendramodi) September 18, 2018