Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने जन्मदिवस की शुभकामनाओं के लिए श्री देवेगौड़ा जी का आभार व्यक्त किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जन्मदिवस की शुभकामनाओं के लिए श्री देवेगौड़ा जी का आभार व्यक्त किया है। श्री मोदी ने कहा कि राष्ट्र के प्रति श्री देवेगौड़ा जी की लंबी सेवा और सार्वजनिक जीवन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हम सभी के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है।

श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया:

देवेगौड़ा जी, आपकी शुभकामनाओं और स्नेहपूर्ण शब्दों के लिए आपका बहुत-बहुत आभार। राष्ट्र के प्रति आपकी वर्षों की निष्ठावान सेवा और सार्वजनिक जीवन के प्रति आपकी प्रतिबद्धता हम सभी के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है।

@H_D_Devegowda

***********

पीके/केसी/डीवी/डीए