Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने जन्मदिवस की शुभकामनाओं के लिए श्री एम. वेंकैया नायडू जी का आभार व्यक्त किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जन्मदिवस की शुभकामनाओं के लिए श्री एम. वेंकैया नायडू जी का आभार व्यक्त किया है। श्री मोदी ने कहा कि समृद्ध भारत के निर्माण की यात्रा 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं, उद्यमशीलता और सामूहिक प्रयासों से अपनी शक्ति प्राप्त करती है।

श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया:

वेंकैया जी, आपकी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए आपका बहुत-बहुत आभार।

एक समृद्ध भारत के निर्माण की यह यात्रा 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं, उनकी उद्यमशीलता और सामूहिक प्रयासों के बल पर आगे बढ़ रही है।

@MVenkaiahNaidu

***********

पीके/केसी/डीवी/डीए