Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने जॉर्डन के शाह से बात की


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जॉर्डन के शाह महामहिम किंग अब्दुल्ला द्वितीय के साथ फ़ोन पर बातचीत की। इस बातचीत का उद्देश्य त्योहारों की शुभकामनाएँ देना और इस क्षेत्र में बदलती सुरक्षा स्थिति पर चर्चा करना था।

प्रधानमंत्री ने महामहिम किंग अब्दुल्ला द्वितीय से बात की और उन्हें ईद की अग्रिम शुभकामनाएँ दीं। बातचीत के दौरान, दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर चिंता प्रकट की। उन्होंने इस क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए बातचीत और कूटनीति की ज़रूरत पर बल दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम एशिया में ऊर्जा से जुड़े बुनियादी ढाँचे पर हमले निंदनीय हैं और इनसे हालात और बिगड़ सकते हैं, जिन्हें टाला जा सकता है। श्री मोदी ने दोहराया कि भारत और जॉर्डन, बिना किसी रुकावट के सामान और ऊर्जा के आवागमन का समर्थन करते हैं। प्रधानमंत्री ने इस क्षेत्र में फँसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी में सहायता करने के लिए जॉर्डन के प्रयासों की भी दिल से सराहना की।

प्रधानमंत्री ने X पर लिखा:

“अपने भाई, जॉर्डन के शाह महामहिम किंग अब्दुल्ला द्वितीय को फ़ोन पर ईद की अग्रिम शुभकामनाएँ दीं। हमने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर चिंता प्रकट की और इस क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं स्थिरता को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए बातचीत और कूटनीति की ज़रूरत पर बल दिया। पश्चिम एशिया में ऊर्जा से जुड़े बुनियादी ढाँचे पर हमले निंदनीय हैं और इनसे हालात और बिगड़ सकते हैं, जिन्हें टाला जा सकता है। भारत और जॉर्डन, बिना किसी रुकावट के सामान और ऊर्जा के आवागमन का समर्थन करते हैं। इस क्षेत्र में फँसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी में सहायता करने के लिए जॉर्डन के प्रयासों की दिल से सराहना की।”

*******

पीके/केसी/पीके/एसएस