Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने दीपक पूनिया को एशियाई खेलों की पुरुष 97 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में पुरुषों की 97 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा में कड़े मुकाबले के बाद कांस्य पदक जीतने पर दीपक पूनिया को बधाई दी है।

श्री मोदी ने कहा कि छह दशकों के बाद भारत ने एशियाई खेलों की पुरुषों की 97 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा में एक बार फिर विजेता मंच पर अपनी जगह बनाई है।

श्री मोदी ने कहा कि दीपक पूनिया की यह उपलब्धि भारत की कुश्ती यात्रा में एक नया अध्याय जोड़ती है । उन्होंने दीपक पूनिया को आने वाले समय में निरंतर सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा:

“छह दशक बाद भारत एशियाई खेलों की पुरुषों की 97 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा में विजेता मंच पर वापस लौट आया है!

दीपक पूनिया ने एक कड़े मुकाबले के बाद कांस्य पदक देश के नाम किया, जिससे भारत की कुश्ती यात्रा में एक नया अध्याय जुड़ गया है। उन्हें बहुत-बहुत बधाई। कामना है कि वह भविष्य में भी इसी तरह सफलता प्राप्त करते रहें: PM@narendramodi”

****

पीके/केसी/आरटी/एसके/डीए