Search

पीएमइंडियापीएमइंडिया

न्यूज अपडेट्स

प्रधानमंत्री ने नवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व और मां अम्बे की भक्ति के दिव्य वातावरण का वर्णन किया


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के गहन आध्यात्मिक वातावरण पर अपने विचार साझा करते हुए कहा है कि मां अम्बे की भक्ति मन को असीम शांति और ऊर्जा से भर देती है। श्री मोदी ने मां अम्बे को समर्पित एक भक्ति गीत भी साझा किया।

 

प्रधानमंत्री ने एक्सपर लिखा:

 

नवरात्रि में मां अम्बे की भक्ति से सराबोर वातावरण मन को असीम शांति और ऊर्जा से भर देने वाला है। माता को समर्पित श्रद्धा और विश्वास की गूंज हृदय को स्पंदित कर जाती है।”

 

 

****

पीके/केसी/बीयू/पीके