Search

مزید دیکھیں

متن خودکار طور پر پی آئی بی سے حاصل ہوا ہے

प्रधानमंत्री से लिकटेंस्टीन के हेरेडिटरी प्रिंस एलॉइस ने मुलाकात की

प्रधानमंत्री से लिकटेंस्टीन के हेरेडिटरी प्रिंस एलॉइस ने मुलाकात की


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से आज लिकटेंस्टीन के हेरेडिटरी प्रिंस, महामहिम एलॉइस ने मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि भारत और लिकटेंस्टीन के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए व्यापक विषयों पर चर्चा की गई।

दोनों नेताओं ने भारत-ईएफटीए व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते (टीईपीए) के तहत हुई प्रगति की समीक्षा की, जिसे एक वर्ष पूरा हो गया है और निवेश प्रवाह को बढ़ावा देने तथा आर्थिक सहयोग को और गहरा करने के अवसरों पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

लिकटेंस्टीन के हेरेडिटरी प्रिंस महामहिम एलॉइस के साथ बेहद सार्थक बैठक हुई।

हमारी चर्चा काफी व्यापक रही, जिसमें कई क्षेत्रों में भारत और लिकटेंस्टीन के संबंधों को और मजबूत करने पर विशेष रूप से जोर दिया गया।

हमने ऐतिहासिक भारत-ईएफटीए व्यापार एवं आर्थिक साझेदारी समझौते (टीईपीए) के एक वर्ष पूरा होने पर इसके तहत हुई प्रगति की समीक्षा की तथा अधिक निवेश और आपसी आर्थिक सहयोग को बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की।

111111111111111111

*********

पीके/केसी/आरटी/डीवी/डीए