पीएमइंडिया
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.pmindia.gov.in अब बहुभाषी हो गई है। अंग्रेजी और हिन्दी के साथ-साथ अब से यह वेबसाइट छह क्षेत्रीय भाषाओं बंगाली, गुजराती, मलयालम, मराठी, तमिल और तेलगू में भी उपलब्ध होगी। विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज ने आज इस वेबसाइट का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर बोलते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उन सतत प्रयासों के एक अंग के रूप में पहल है कि लोगों के साथ जुड़ा जाए और उनकी अपनी भाषा में संवाद कायम किया जाए। उन्होंने आशा जताई कि इस पहल से लोगों के कल्याण और विकास से संबंधित मुद्दों पर देश के सभी भागों के लोगों और प्रधानमंत्री के साथ संपर्क बढ़ाने में मदद मिलेगी।
उन्होंने बताया कि इस वेबसाईट का अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में संस्करण चरणबद्ध रूप से उपलब्ध होगा। इन छह भाषाओं की वेबसाइट को निम्नलिखित लिंक से देखा जा सकता है।
बंगला: https://www.pmindia.gov.in/bn/
गुजराती: https://www.pmindia.gov.in/gu/
मराठी: https://www.pmindia.gov.in/mr/
मलयालम: https://www.pmindia.gov.in/ml/
Thanks to @SushmaSwaraj ji for launching @PMOIndia site in 6 languages. These sites will further strengthen my interaction with you all.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 29, 2016
I thank all those who have worked tirelessly in the creation of the new versions of @PMOIndia site in various languages.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 29, 2016
If you find any parts of these language websites that need to be corrected, you must let us know. Your feedback is always welcome.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 29, 2016