Speaking at Kedarnath. Watch. https://t.co/QtCLIbRZy7
— Narendra Modi (@narendramodi) November 5, 2021
रामचरित मानस में कहा गया है-
— PMO India (@PMOIndia) November 5, 2021
‘अबिगत अकथ अपार, नेति-नेति नित निगम कह’
अर्थात्, कुछ अनुभव इतने अलौकिक, इतने अनंत होते हैं कि उन्हें शब्दों से व्यक्त नहीं किया जा सकता।
बाबा केदारनाथ की शरण में आकर मेरी अनुभूति ऐसी ही होती है: PM @narendramodi
बरसों पहले जो नुकसान यहां हुआ था, वो अकल्पनीय था।
— PMO India (@PMOIndia) November 5, 2021
जो लोग यहां आते थे, वो सोचते थे कि क्या ये हमारा केदार धाम फिर से उठ खड़ा होगा?
लेकिन मेरे भीतर की आवाज कह रही थी की ये पहले से अधिक आन-बान-शान के साथ खड़ा होगा: PM @narendramodi
इस आदि भूमि पर शाश्वत के साथ आधुनिकता का ये मेल, विकास के ये काम भगवान शंकर की सहज कृपा का ही परिणाम हैं।
— PMO India (@PMOIndia) November 5, 2021
मैं इन पुनीत प्रयासों के लिए उत्तराखंड सरकार का, मुख्यमंत्री धामी जी का, और इन कामों की ज़िम्मेदारी उठाने वाले सभी लोगों का भी धन्यवाद करता हूँ: PM @narendramodi
शंकर का संस्कृत में अर्थ है- “शं करोति सः शंकरः”
— PMO India (@PMOIndia) November 5, 2021
यानी, जो कल्याण करे, वही शंकर है।
इस व्याकरण को भी आचार्य शंकर ने प्रत्यक्ष प्रमाणित कर दिया।
उनका पूरा जीवन जितना असाधारण था, उतना ही वो जन-साधारण के कल्याण के लिए समर्पित थे: PM @narendramodi
एक समय था जब आध्यात्म को, धर्म को केवल रूढ़ियों से जोड़कर देखा जाने लगा था।
— PMO India (@PMOIndia) November 5, 2021
लेकिन, भारतीय दर्शन तो मानव कल्याण की बात करता है, जीवन को पूर्णता के साथ, holistic way में देखता है।
आदि शंकराचार्य जी ने समाज को इस सत्य से परिचित कराने का काम किया: PM @narendramodi
अब हमारी सांस्कृतिक विरासतों को, आस्था के केन्द्रों को उसी गौरवभाव से देखा जा रहा है, जैसा देखा जाना चाहिए।
— PMO India (@PMOIndia) November 5, 2021
आज अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर पूरे गौरव के साथ बन रहा है, अयोध्या को उसका गौरव वापस मिल रहा है: PM @narendramodi
अभी दो दिन पहले ही अयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आयोजन पूरी दुनिया ने देखा।
— PMO India (@PMOIndia) November 5, 2021
भारत का प्राचीन सांस्कृतिक स्वरूप कैसा रहा होगा, आज हम इसकी कल्पना कर सकते हैं: PM @narendramodi
अब देश अपने लिए बड़े लक्ष्य तय करता है, कठिन समय सीमाएं निर्धारित करता है, तो कुछ लोग कहते हैं कि -
— PMO India (@PMOIndia) November 5, 2021
इतने कम समय में ये सब कैसे होगा! होगा भी या नहीं होगा!
तब मैं कहता हूँ कि - समय के दायरे में बंधकर भयभीत होना अब भारत को मंजूर नहीं है: PM @narendramodi
चारधाम सड़क परियोजना पर तेजी से काम हो रहा है, चारों धाम हाइवेज से जुड़ रहे हैं।
— PMO India (@PMOIndia) November 5, 2021
भविष्य में यहां केदारनाथ जी तक श्रद्धालु केबल कार के जरिए आ सकें, इससे जुड़ी प्रक्रिया भी शुरू हो गई है: PM @narendramodi
यहां पास में ही पवित्र हेमकुंड साहिब जी भी हैं।
— PMO India (@PMOIndia) November 5, 2021
हेमकुंड साहिब जी के दर्शन आसान हों, इसके लिए वहां भी रोप-वे बनाने की तैयारी है: PM @narendramodi
उत्तराखंड ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जिस तरह का अनुशासन दिखाया, वो भी बहुत सराहनीय है।
— PMO India (@PMOIndia) November 5, 2021
भौगोलिक कठिनाइयों को पार कर आज उत्तराखंड ने, उत्तराखंड के लोगों ने 100 प्रतिशत सिंगल डोज़ का लक्ष्य हासिल कर लिया है।
ये उत्तराखंड की ताकत है, सामर्थ्य है: PM @narendramodi